फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मशरूम की खेती के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी कार्यालय नाहन में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को समाप्त हुआ। शिविर में 23 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन तकनीक, कंपोस्ट तैयार करने की विधि, स्पून रन, फसल प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा विपणन संबंधी जानकारी दी गई। व्यावहारिक सत्र में प्रशिक्षणार्थियों ने दक्षता का प्रदर्शन भी किया। समापन समारोह में अरावली के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और एलडीएम सिरमौर मनोज सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डोमेन स्किल अध्यापक विष्णु देव मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को मशरूम की खेती के गुर सिखाए। इस अवसर पर निदेशक मंजीत, ईडीपी मूल्यांकनकर्ता हरमेश राजपूत और डोमेन मूल्यांकनकर्ता देवीराम भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें