फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टीबी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर शुरू की पड़ताल

विज्ञापन
नाहन में टीबी जागरूकता कार्यक्रम में बीएमओ और विभाग के अन्य कर्मी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
-आशा कार्यकर्ता जुटा रहीं लक्षणों की जानकारी : बीएमओ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड की ओर से बुधवार को नाहन में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।

आशा वर्कर लोगों से लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम के समय बुखार, छाती में दर्द, थकान, रात को पसीना आना और बलगम में खून आने जैसे लक्षणों की जानकारी एकत्र कर रहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में इनमें से दो या अधिक लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत बलगम की जांच के लिए भेजा जाता है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को नियमित दवा दी जाती है और पूरा उपचार लेने से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

उन्होंने बताया कि टीबी मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. काम्या गुप्ता, डॉ. निखिल गर्ग, स्वास्थ्य शिक्षक कृष्णा राठौर, एसटीएस सुरेश शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें