फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारुवाला स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला की टीम अपने स्कूल के प्
विज्ञापन
वॉलीबाल और कबड्डी में जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

माजरा स्कूल में अंडर-19 बॉयज खेल प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के छात्रों ने अंडर-19 बॉयज खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने वॉलीबाल और कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
माजरा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के वॉलीबाल के फाइनल में तारुवाला ने निहालगढ़ को सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी जीती। कबड्डी के फाइनल में तारुवाला ने पीएमश्री कन्या स्कूल (अब को-एजुकेशन) पांवटा साहिब की टीम को कड़े संघर्ष के बाद हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खेलों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला को अंडर-19 बॉयज प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने विजेता खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा विभाग और प्रशिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर एसएमसी की पूरी कमेटी, प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने विजेता टीमों काे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें