फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पौभार में तरुण चौहान का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल को दिलाया रजत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश को रजत दिलाने वाली टीम के खिलाड़ी तरुण चौहान का वीरवार को पौभार गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि तरुण की प्रतिभा और लगन से वह जल्द ही देश का प्रतिनिधित्व करता दिखाई देगा।
तरुण पुत्र कंवर सिंह चौहान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाकर हिमाचल टीम में चयनित हुए थे। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पौभार पहुंचने पर दादा कुंदन सिंह, बहादुर सिंह, अमर सिंह, सीता राम, नाथू राम, रण सिंह, ओम प्रकाश सहित ग्रामीणों ने कहा कि तरुण ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण के छोटे दादा और समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि तरुण की उपलब्धियां पूरे गिरिपार क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। यदि इसी तरह प्रदर्शन जारी रहा तो यह युवा खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें