रानीताल बाग में गिरी पड़ी झूले की छत्त।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। रानीताल बाग में सोमवार को नए झूले की छत गिर गई। लोगों ने नगर परिषद के आलाधिकारियों को इस बाबत सूचना दी। सोमवार को शिव मंदिर परिसर में लगे झूले की छत गिर गई। इस दौरान बच्चे झूलों में चढ़े थे। गनीमत रही कि कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूलों की फीटिंग सही नहीं है। इस कारण हादसा हुआ। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि झूलों की फीटिंग सही करवाई जाएगी।