फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अजौली में 23 बच्चों को बांटे स्वेटर

विज्ञापन
श्री सत्य साई पांवटा इकाई संयोजक एंव टीम ने अजौली स्कूल के 23 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित
विज्ञापन
श्री सत्य साई की 100वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में श्री सत्य साई की 100वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 23 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि श्री सत्य साई समिति के संयोजक सुखदेव भारद्वाज टीम के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने 23 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिए। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान मुख्य अतिथि सुखदेव भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव और कर्तव्य परायणता की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी श्यामा तोमर, वीना खुराना, रेखा चौधरी, अंजुबाला, प्रियंका शर्मा, संजय, अत्तर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें