फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अ

विज्ञापन
ददाहू में विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल करती बीपीएल परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
-छह पंचायतों के पात्र परिवारों के लिए आयोजित हुआ संवाद शिविर
विज्ञापन

-विभागों के अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू के अंतर्गत छह पंचायतों के नव चयनित बीपीएल परिवारों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बीपीएल परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी समझाई।
शिविर की अध्यक्षता बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में पात्र परिवार इनका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याएं सुनने के उद्देश्य से संवाद शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, जल शक्ति और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया, ताकि लाभार्थी समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस दौरान पीआई राजेश शर्मा, टीडब्ल्यूओ नाहन धर्मी देवी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक गौतम, सुपरवाइजर वीर सिंह, प्रवक्ता जगदीश सैनी, हुनर सिंह और कमल शर्मा सहित छह पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बीपीएल परिवारों के लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें