फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार ने बरमन को हराकर जीता कबड्डी का खिताब

Sun, 09 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमटा (सिरमौर)। मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर जमटा में दुर्गा अष्टमी के मौके पर आयोजित मेले के दौरान खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सुपरस्टार नाहन ने कब्जा किया। सुपरस्टार ने बरमन टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में दर्जनभर टीमों ने भाग लिया। इससे पूर्व उपायुुक्त सिरमौर बीसी बड़ालिया ने मेले का शुभारंभ करते हुए मेलार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने घटते लिंग अनुपात पर भी चिंता जताई। इस दौरान पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर ने डीसी के समक्ष मंदिर रास्ते संबंधी, जमटा-कत्याड़ संपर्क मार्ग की मरम्मत व पंचायत की दुकानों की छत के मरम्मत कार्य संबंधी मांगे रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीसी ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी पंचायत प्रधान को दिलाया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी, उपप्रधान जगमोहन, बीडीसी सदस्य भीम सिंह, जमटा पंचायत के पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह, सत्याराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें