फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुनील राणा ने संभाला डीएसपी संगड़ाह का कार्यभार

विज्ञापन
डीएसपी सुनील राणा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संगड़ाह(सिरमौर)। एचपीएस अधिकारी सुनील राणा ने मंगलवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। तीन महीने से रिक्त पड़े इस पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार इससे पहले सुनील राणा ने डीएसपी एसडीआरएफ कांगड़ा और एसडीपीओ कांगड़ा के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर से ताल्लुक रखने वाले सुनील राणा उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद एमएससी और बीएड की डिग्री हासिल करने के बाद पुलिस विभाग को अपना कॅरिअर चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगड़ाह में उनके कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाल और टोपी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील राणा ने अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा एवं विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें