फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब क्षेत्र में मिनी शुगर मिल स्थापित करने से बढ़ेगा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिनी शुगर मिल स्थापित करने की मांग ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन


-दून क्षेत्र में सालाना करीब पांच लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन
-किसानों को उत्तराखंड की मिलों और स्थानीय चरखियों पर रहना पड़ रहा निर्भर

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब दून क्षेत्र में मिनी शुगर मिल स्थापित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। गन्ना क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है। यहां उत्पादित गन्ने का बड़ा हिस्सा खरीद के लिए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल में भेजा जाता है। वहीं, शेष गन्ना स्थानीय गुड़ और शक्कर निर्माण करने वाली चरखियों में अपेक्षाकृत कम दामों पर बेचना पड़ता है।

किसान नेताओं का कहना है कि पिछले दो दशकों से क्षेत्र में मिनी शुगर मिल स्थापित करने की मांग उठाई जा रही है लेकिन अब तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा के नेता गुरविंद्र सिंह गोपी तथा गन्ना उत्पादकों हरभजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, चरण सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह, सुरजीत सिंह, मंजीत सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दल किसानों से मिनी शुगर मिल स्थापित करने के वादे करते हैं लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दून क्षेत्र के सूरजपुर, पुरुवाला, कांशीपुर, बहराल, बाता मंडी, पातलियों, बद्रीपुर, भाटांवाली, शिवपुर, फूलपुर, ज्वालापुर, निहालगढ़, जामनीवाला, भुंगरनी और भगानी तक आज भी बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। करीब 1,500 हेक्टेयर भूमि पर सालाना लगभग पांच लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हो रहा है। इसमें से करीब डेढ़ लाख क्विंटल गन्ने की खरीद उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल में होती है, जबकि शेष गन्ने की खपत स्थानीय गुड़-शक्कर निर्माण इकाइयों और भट्टियों में होती है।

इनसेट-1
प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगे मुद्दा
किसान नेताओं तरसेम सिंह सग्गी और गुरविंद्र सिंह गोपी ने कहा कि स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूसरे राज्य की चीनी मिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मिनी शुगर मिल स्थापित करने की मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

-
इनसेट-2
शिवपुर की शक्कर और गुड़ की देश-विदेश में पहचान
पांवटा साहिब के शिवपुर क्षेत्र में तैयार होने वाले गुड़ और शक्कर की मिठास हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और विदेशों तक पहुंच रही है। क्षेत्र की दर्जनों भट्टियों में गन्ने के रस से उच्च गुणवत्ता का गुड़ और शक्कर तैयार किया जाता है। विदेशों में बसे स्थानीय लोग भी यहां का गुड़ विशेष रूप से मंगवाते हैं। किसानों का कहना है कि यदि क्षेत्र में मिनी शुगर मिल स्थापित हो जाती है तो प्रदेश में ही चीनी उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें