फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज हवाओं से जमीन पर बिछ गई गन्ने की फसल

विज्ञापन
पांवटा क्षेत्र में बारिश और हवा से खेतों में बिछी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब में किसानों को पहुंचा भारी नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड में बारिश और तेज हवा के कारण गन्ने की फसल जड़ से उखड़ कर जमीन पर बिछ गई है। इससे गन्ना उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। इस साल लंबे समय तक जारी रही बारिश के चलते खेतों में लगातार पानी खड़ा रहने के कारण गन्ने की जड़ नरम होने से अधिकतर क्षेत्रों में गन्ना जमीन पर बिछ गया। हाल ही में दो दिन मौसम खराब होने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने से गन्ना खराब हुआ है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है।
किसानों देवेंद्र चौधरी, मदन लाल, जीत राम आदि ने बताया कि गन्ने को खड़ा कर बांधने से फसल बचाने के लिए किसान को 500 रुपये प्रति बीघा मजदूरी देनी पड़ रही है। क्षेत्र के किसानों ने यदि समय रहते गन्ना बांधा नहीं तो जमीन पर बिछे गन्ने पर चुहों का हमला शुरू हो जाएगा। इससे भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के शिवपुर, नवादा, फूलपुर, खोडोवाला, ज्वालापुर, कांशीपुर, कानूवाला, मेहरूवाला, बहरहाल आदि में अधिकतर गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें