फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएवी का रिषभ और कारमल की तेजांशी ने जीती चित्रकला स्पर्धा

सार

सिरमौर जिले के श्री सत्य साई सेवा संगठन ने शताब्दी समारोह पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। तीन श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें 28 सितंबर को साई हॉल में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री सत्य साई सेवा संगठन सिरमौर ने तीन वर्गों में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेताओं को 28 सितंबर को साई हॉल में किया जाएगा पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला सिरमौर ने श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित हुई। पहली से पांचवीं कक्षा की धरती मां को बचाओ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल नाहन का रिषभ पहले, बाल विकास की अराध्या दूसरे और बाल विकास के लिए प्राकेत तीसरे स्थान पर रहे। उच्च पाठशाला कैंट की इशिता को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। छठी से आठवीं कक्षा तक के वर्ग के लिए प्राकृतिक आपदा, कारण और बचाव विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कारमल स्कूल नाहन की तेजांशी पहले, कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन की चिनमय ने दूसरा और कैंट नाहन के वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की प्रिया को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नवमीं से 12वीं कक्षा तक के वर्ग के लिए हुई प्रतियोगिता में कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन की गौरांशी ने पहला, डीएवी स्कूल नाहन की सुकृति ने दूसरा और कैंट नाहन ने तीसरा और नर्सिंग स्कूल की कीर्ति ने विशेष प्रेरणा पुरस्कार पाया। इस वर्ग के लिए पंचतत्व संरक्षण जीवन का आधार विषय रखा गया था। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त ड्राइंग शिक्षक राजेश चौहान, कृष्ण कुमार गौड़ और अनूप भटनागर ने सक्रिय भूमिका अदा की। विजेताओं को 28 सितंबर को शिरड़ी बाबा के जन्मदिवस पर 5:30 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान, कनवीनर अपून भटनागर, सरिता भटनागर, अल्पना भटनागर, अनिल कौशिक, चेतना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें