फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को स्वरोजगार और स्टार्टअप की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के दून ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, भगानी साहिब में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रशिक्षक हर्ष चौधरी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय संसाधनों के महत्व और देश की आर्थिक प्रगति में युवा उद्यमियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने कौशल और प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए केवल रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विद्यालय के प्रबंधक आमिर अंसारी, तरुण बंसल, दीपांशु राणा, अंजलि चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें