फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी जानकारी

विज्ञापन
डिग्री कालेज ददाहू में विद्यार्थियों को नई सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी देते प्राध्यापक।संवाद
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज ददाहू में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत लागू नई सेमेस्टर प्रणाली और पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मिल्ला राम चौहान ने बताया कि नई सेमेस्टर प्रणाली बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी अध्ययन और विषय चयन में लचीलापन प्रदान करती है। उन्होंने मेजर और माइनर विषय, मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, वैल्यू एडेड कोर्स, इंटर्नशिप, क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली तथा एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) की भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति इसी शैक्षणिक सत्र से लागू की गई है। इसके तहत विषय चयन और अध्ययन प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही उन्हें पाठ्यक्रम चयन, क्रेडिट प्रणाली, नियमित अध्ययन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भविष्य की रोजगार संभावनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें