फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
कालाअंब स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
कालाअंब में सड़क सुरक्षा क्लब ने करवाई नारा और चित्रकला स्पर्धा
नारा लेखन में वाणी और चित्रकला स्पर्धा में कुणाल ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की चित्रकला व नारा लेखन स्पर्धा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
डीएसपी रमाकांत ने कहा कि बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। उनको जानकारी होगी तभी वह भविष्य में सड़क सुरक्षा का महत्व समझ पाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को डीएसपी ने पुरस्कृत भी किया। इसमें चित्रकला स्पर्धा में कुणाल ने पहला व करिश्मा ने दूसरा स्थान पाया। नारा लेखन में वाणी ने पहला और राजनीति ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब कालाअंब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया, सुभाष चौधरी, जगमाल, कालाअंब थाना प्रभारी एमएस चौहान भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के आसपास गतिरोधक बनाने की मांग
कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य यूसुफ खान ने बताया कि यहां 670 विद्यार्थी और प्राथमिक स्कूल में भी 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दोनों विद्यालय राष्ट्रीय उच्च मार्ग 07 से सटे होने के कारण स्कूल की छुट्टी के समय दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने मांग की विद्यालय के पास सड़क पर गति अवरोधक बनाने के साथ साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें