हरिपुरखोल स्कूल के बच्चों को सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीकें
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने एक दिवसीय प्रशिक्षण किया आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शिक्षा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरखोल में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की तकनीकें बताई गईं। यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर और चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कंपनी-नालागढ़ ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा-जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
इसमें बच्चों और स्कूल स्टाफ को विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक तकनीकोंं, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, खोज एवं बचाव पर प्रशिक्षित किया गया।
इसके समापन पर बेहतर आपदा तैयारी एवं सुरक्षा प्रतिक्रिया के लिए चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नालागढ़ से उप-निरीक्षक मनोज कुमार एवं उनकी अन्य 14 सदस्यीय टीम ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ को प्राथमिक उपचार किट एवं आपदा जन-जागरूकता सामग्री भी भेंट की।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपायुक्त कार्यालय परिसर नाहन से आपदा समन्वयक राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान समेत प्रधानाचार्य सुदर्शन कौर आदि मौजूद रहे।
संवाद