फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू स्कूल के विद्यार्थी खेतीबाड़ी कर कर सकेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में विद्यार्थियों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। विद्यालय को सीबीएसई का दर्जा मिलने के बाद अब यहां कृषि संबंधी नया व्यावसायिक कोर्स शुरू किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में व्यावसायिक कोर्सों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। कोर्स के संचालन के लिए नवनियुक्त वोकेशनल टीचर ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
यह कोर्स विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। इसके माध्यम से छात्र आधुनिक खेती की तकनीक, बीज चयन, मिट्टी की उर्वरता, पोषक तत्व एवं खाद प्रबंधन तथा फसल संरक्षण जैसे विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि और स्वेच्छा के अनुसार इस कोर्स का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब पांच विकल्पों के साथ संवरेगा भविष्य
विद्यालय में पहले से हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। नए कृषि कोर्स के जुड़ने से इनकी संख्या बढ़कर पांच हो गई है। विद्यालय के नियमों के अनुसार शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई नौवीं कक्षा से शुरू होती है, जबकि हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल और कृषि व्यावसायिक कोर्स 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि सीबीएसई का दर्जा मिलने के साथ कृषि व्यावसायिक कोर्स की शुरुआत विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स छात्रों को व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी ज्ञान प्रदान करेगा। नवनियुक्त वोकेशनल टीचर ने कार्यभार संभाल लिया है और स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें