फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में ‘स्टूडेंट्स लेड कांफ्रेंस’ का हुआ आयोजन

विज्ञापन
डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में स्टूडेंट्स लेड कांफ्रेंस के दौरान प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा
विज्ञापन
शिक्षा से बच्चों में आकलन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता गुण भरना उद्देश्य : मीनाक्षी
विज्ञापन

डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में ‘स्टूडेंट्स लेड कांफ्रेंस’ का हुआ आयोजन
शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने बढ़ाया प्रतिभागी विद्यार्थियों का मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डिवाइन विजडम स्कूल माजरा में ‘स्टूडेंट्स लेड कांफ्रेंस’ का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान संदर्भ में शिक्षा रटन्त प्रणाली पर आधारित न होकर क्रियान्वयन पर आधारित है। इससे विद्यार्थी ने जो कुछ सीखा है वह बेझिझक सबके समक्ष प्रकट भी कर सके।
प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा ने कहा कि छात्र नेतृत्व सम्मेलन (एसएलसी भी शिक्षा को ऐसा ही मंच प्रदान करता है। डिवाइन विजडम स्कूल में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसएलटी का सफल आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों ने प्रत्येक विषय का एक छोटा-सा प्रकरण लेकर उसे शिक्षण सामग्री की सहायता से रोचक ढंग से पढ़ाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता के गुण को उभारकर उनकी विषय के प्रति समझ का आकलन करना था। अतिथि के रूप में आए परिजनों ने विद्यार्थियों की इस गतिविधि की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष नीरज गोयल, निर्देशिका एकता गोयल, प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा समेत अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके सफल प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें