ध्रुव और इशिता को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
बनकला में सड़क सुरक्षा क्लब ने की कई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में सड़क सुरक्षा क्लब ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। क्लब के समन्वयक अनुज पुंडीर ने सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने नशे में गाड़ी न चलाने, यातायात प्रदूषण का पर्यावरण पर प्रभाव, विद्युत वाहन एवं पर्यावरण, स्वर्ण काल एवं गुड समेरिटन आदि विषय प्रकाश डाला।
अंत में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य प्रीति तन्वर ने पुरस्कृत किया। इसमें ध्रुव और इशिता को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया।
जबकि नारा लेखन में निवेदिता, प्रिया व साक्षी, पोस्टर मेकिंग में भावना, अनीस व अंशिका, निबंध लेखन में अंशिका, श्रेया व आयुषी को क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
भाषण स्पर्धा में पार्वती, सुहानी व ध्रुव सैनी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाद