सैनवाला स्कूल में विद्यार्थियों ने सड़क जागरूकता पर निकाली रैली
नाहन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस रैली में विद्यालय के 275 बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से रैली शुरू की और क्षेत्र में जाकर लोगों को यातायात नियमों पर जागरूक किया।
इससे पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। दोपहर बाद विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर चित्रकला और नारा लेखन स्पर्धा भी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।