फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में आज पहुंचेगी भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू में आज पहुंचेगी भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार को ददाहू पहुंचेगी। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। इस मौके पर जहां केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा, वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विफल रहे एक साल के कार्यकाल और नाकामियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेणुकाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इसी दौरान सामुदायिक भवन ददाहू भाजपा मंडल रेणुकाजी की विशेष बैठक भी आयोजित होगी जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें