फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के छात्रावासों में नहीं दिखा सुरक्षा का खतरा, तीन भवनों में रह रहे 90 विद्यार्थी

विज्ञापन
मुख्यालय नाहन स्थित डीएलएड (जेबीटी) छात्रावास। संवाद
विज्ञापन
सचित्र : ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन



नई दिल्ली की घटना के बाद टीम ने अलग-अलग छात्रावासों का किया दौरा, भवनों की स्थिति और सुविधाओं की मौके पर पड़ताल
नाहन कॉलेज छात्रावास में खिड़कियों और टीन की मरम्मत की जरूरत, डीएलएड छात्रावास का हाल में हुआ नवीनीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नई दिल्ली में छात्रावास की इमारत गिरने की घटना के बाद देशभर में छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी को देखते हुए टीम ने जिला मुख्यालय नाहन के अलग-अलग छात्रावासों का मौके पर जाकर दौरा किया और भवनों की स्थिति की पड़ताल की। पड़ताल में नाहन कॉलेज और डाइट नाहन के अंतर्गत संचालित तीन छात्रावासों और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के भवन की स्थिति सामान्य और सुरक्षित नजर आई।

नाहन कॉलेज छात्रावास में 60 छात्राएं
टीम ने सबसे पहले नाहन कॉलेज के छात्रावास का दौरा किया। छात्रावास भवन की संरचना मौके पर मजबूत नजर आई। भवन में करीब 60 छात्राएं रह रही हैं। निरीक्षण के दौरान किसी बड़े संरचनात्मक खतरे जैसी स्थिति सामने नहीं आई। हालांकि भवन की कुछ खिड़कियों और टीन की मरम्मत की जरूरत दिखाई दी। ऐसे छोटे-मोटे रखरखाव के कार्य समय पर किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भवन की स्थिति और सुविधाएं बेहतर बनी रहें।
विज्ञापन

-
डीएलएड छात्रावास का हाल में हुआ नवीनीकरण
इसके बाद टीम ने डाइट नाहन के अंतर्गत संचालित डीएलएड (जेबीटी) छात्रावास का दौरा किया। यहां करीब 20 छात्राएं रह रही हैं। छात्रावास भवन का हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। मौके पर भवन की स्थिति बेहतर और व्यवस्थित नजर आई। नवीनीकरण के बाद भवन में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में भी सुधार हुआ है।
-
तीसरे छात्रावास में 10 विद्यार्थी
डाइट नाहन के अंतर्गत संचालित एक अन्य छात्रावास का भी टीम ने निरीक्षण किया। यह छात्रावास भी सुरक्षित भवन में संचालित हो रहा है। यहां करीब 10 विद्यार्थी रह रहे हैं। भवन की निचली मंजिल में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का कार्यालय है, जबकि ऊपरी मंजिल के एक हिस्से में छात्रावास संचालित किया जा रहा है। मौके पर भवन की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
-
नर्सिंग छात्रावास की स्थिति अलग, वैकल्पिक व्यवस्था में रह रही छात्राएं
नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की स्थिति हालांकि इन छात्रावासों से अलग है। नर्सिंग स्कूल का छात्रावास वर्षों पहले असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने करीब 55 छात्राओं को छात्रावास भवन के साथ लगती प्रयोगशाला और हॉल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिफ्ट किया था। वर्तमान में भी छात्राएं इसी वैकल्पिक व्यवस्था में रह रही हैं।
स्कूल प्रबंधन की ओर से असुरक्षित घोषित छात्रावास भवन की स्थिति और छात्राओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। ऐसे में इस छात्रावास के लिए स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था या नए भवन की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि डाइट के दोनों छात्रावास सुरक्षित भवनों में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं के छात्रावास का हाल ही में नवीनीकरण भी किया गया है।

मुख्यालय नाहन स्थित डीएलएड (जेबीटी) छात्रावास। संवाद

मुख्यालय नाहन स्थित डीएलएड (जेबीटी) छात्रावास। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें