संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में केंद्रीय छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के सभी नवगठित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्यातिथि ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा रहे। जबकि अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने की।
केंद्रीय छात्र परिषद के संयोजक प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा आंचल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि तृतीय वर्ष की छात्रा वंदना कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। द्वितीय वर्ष की छात्रा उमा देवी को महासचिव, प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिका को संयुक्त सचिव पद, विशाल व रुचिका ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के खिताब से नवाजा गया। जबकि श्रवण कुमार व रुचिका गोयल को रोवर्स एंड रेंजर्स ग्रुप का सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया।
एनएसएस क्लब में शुभम को कैप्टन, प्रगति को वाईस कप्तान नियुक्त किया गया। साक्षी गोयल को इलेक्टरल लिटरेसी क्लब की सर्वश्रेष्ठ कैडेट नियुक्त किया गया। छात्र वर्ग में मयूर व छात्रा वर्ग में अदिति को स्पोर्ट्स क्लब का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनोनीत किया गया। कशिश ठाकुर रेड रिबन क्लब की सर्वश्रेष्ठ कैडेट व आशीष को इको क्लब का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी मनोनीत किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष जगपाल कंवल, नंदलाल शर्मा, दीपराम, अरुणा देवी, किरण देवी, डॉ. मिल्ला राम शर्मा, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. बबीता मेहता आदि मौजूद रहे।-