फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेसहारा गोवंश सड़कों पर, पांवटा में हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से हाईवे तक सड़कों पर झुंड में घूम रहे गाय-बैल
विज्ञापन

अंधेरा होते ही सड़क पर बैठ जाते हैं पशु, अचानक ब्रेक लगाने से हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में बेसहारा गोवंश की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर की गलियों से लेकर नेशनल हाईवे-707 और ग्रामीण संपर्क मार्गों तक बड़ी संख्या में गाय, बैल और बछड़े सड़कों पर घूम रहे हैं। झुंड में घूमता गोवंश यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बनने के साथ हादसों का कारण भी बन रहा है।
लोगों के अनुसार सुबह से देर शाम तक सड़कों पर गोवंश के झुंड दिखाई देते हैं। शाम ढलने के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरा होने पर कई बार गाय-बैल सड़क के बीच में ही बैठ जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे वाहन अनियंत्रित होने और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गोवंश के कारण कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

गोसेवक सचिन ओबराय ने कहा कि कई लोग दूध देना बंद करने या पशुओं के बूढ़े होने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। देखरेख और चारे के अभाव में ये पशु कूड़े के ढेरों में भोजन तलाशने को मजबूर हैं। प्लास्टिक और सड़ा-गला कचरा खाने से उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। कई बार घायल और बीमार पशु भी सड़क किनारे बेसहारा हालत में दिखाई देते हैं।
बेसहारा गोवंश की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से शराब की बोतलों पर गोसेवा के नाम पर सेस वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर घूम रहे गोवंश के लिए पर्याप्त गोशालाओं, चारे और पानी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। लोगों ने प्रशासन से बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर जल्द गोशालाओं और अन्य उचित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें