फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कमाल खान के गीतों पर झूमें लोग, स्टेपको सिरमौर उत्सव का हुआ समापन

विज्ञापन
नाहन के चौगान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र में प्रस्तुति देते कलाकार कमाल खान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कमाल खान के गीतों पर झूमें लोग, स्टेपको सिरमौर उत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन


-मॉडलिंग में शिवाय और तन्वी बने जूनियर मिस्टर-मिस सिरमौर

-विधायक अजय सोलंकी ने विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको सिरमौर उत्सव की चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक कमाल खान के नाम रही। कमाल खान की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। उन्होंने इश्क करूं या इबादत, झूलेलाल मस्तकलंदर समेत कई गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, रैप-बैटल, बेबी शो और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और विधायक ने विजेताओं को सम्मानित किया। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शुभानी प्रथम, निधायती द्वितीय और प्रद्युम्न तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में दीपिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और पीयूष तृतीय रहे। कनिष्ठ समूह नृत्य प्रतियोगिता में श्रव्या एवं शरण्या, जबकि वरिष्ठ समूह नृत्य प्रतियोगिता में अभय एवं रवीना प्रथम रहे। कनिष्ठ लोक नृत्य में काव्यांशी और वरिष्ठ लोक नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संगीत प्रतियोगिताओं के इंस्ट्रूमेंटल ओपन वर्ग में समद खान प्रथम रहे। रैप-बैटल में अयान बदलान ने पहला स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में युवान ठाकुर, वरिष्ठ वर्ग में विकेश पुंडीर और सुपर सीनियर में रंजीत कौर प्रथम रही। बेबी शो के बॉयज वर्ग में अयांश और गर्ल्स वर्ग में मन्नत प्रथम रहे। मॉडलिंग के जूनियर बॉयज वर्ग में शिवाय को और जूनियर गर्ल्स में तन्वी ठाकुर को मिस्टर एंड मिस सिरमौर चुना गया। सीनियर बॉयज वर्ग में अक्षित को और सीनियर गर्ल्स वर्ग में वैभवी शर्मा को मिस्टर और मिस सिरमौर का खिताब मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, सचिव वसीम खान, फरजाना सैयद, गगन सैनी, केतन, राजकुमार, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढ़ा, गीता कैंथ, काजल बादल, सीमा सहित पूरी टीम मौजूद रही।-

नाहन के चौगान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र में प्रस्तुति देते कलाकार कमाल खान। स्रोत: आयोजक

नाहन के चौगान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र में प्रस्तुति देते कलाकार कमाल खान। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें