फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में धान का रिकार्ड उत्पादन, प्रबंध निदेशक ने किया दौरा

विज्ञापन
पांवटा साहिब अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत करते राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सिरमौर में धान का रिकाॅर्ड उत्पादन, प्रबंध निदेशक ने किया दौरा
धौलाकुआं और पांवटा मंडियों में अबतक 3,255 मीट्रिक टन खरीद

धान खरीद केंद्रों में झरनों की संख्या बढ़ाने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने धौलाकुआं और पांवटा साहिब मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों कृषि विभाग और कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ धान खरीद से संबंधित विस्तार से चर्चा की।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और धौलाकुआं और पांवटा साहिब की दोनों मंडियों में अब तक कुल 3,255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद केंद्रों में समूची व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाला जा रहा है और इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

प्रबंध निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद केंद्र धौलाकुआं और पांवटा साहिब में किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने समस्याओं के निवारण के लिए निगम एवं कृषि विभाग और कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने खरीद केंद्रों में धान की सफाई के लिए झरनों की संख्या बढ़ाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृषि उपज विपणन समिति के उच्च अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन


अपने प्रवास के दौरान प्रबंधक निदेशक राजेश्वर गोयल ने चावल की मीलों का भी दौरा किया और उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

इस मौके पर उनके साथ राज्य नागरिक आपूर्ति के मंडलीय प्रबंधक सोलन विजय शर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन हुसन कश्यप समेत संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पांवटा साहिब अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत करते राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें