फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा कन्या हॉकी छात्रावास की 30 खिलाड़ियों को बांटी आवश्यक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने की रोटरी क्लब की पहल की सराहना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमोर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (माजरा) के कन्या हॉकी छात्रावास की 30 प्रतिभावान खिलाड़ियों को दैनिक उपयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता की किट भेंट की। यह वितरण माजरा में आयोजित अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा और विशेष अतिथि पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष यशपाल धीमान ने कहा कि क्लब युवाओं को खेल और शिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस सामग्री से खिलाड़ियों को छात्रावास में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे बिना किसी मानसिक या भौतिक दबाव के अपनी पढ़ाई और हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष यशपाल धीमान के साथ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, विजय अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, शांति स्वरूप गुप्ता और ईशु खेड़ा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें