फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती बाइक रैली को पांवटा से बाइकर्स रवाना

विज्ञापन
धर्मशाला में होने वाली तिब्बती बाईक रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पूर्व तिब्बती युवा क - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस पांवटा साहिब अध्यक्ष नवांग प्लजोर ने बताया कि धर्मशाला से भारत-तिब्बत सीमा किन्नौर तक बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी माह 18 से 23 नवंबर को तिब्बती बाइक रैली में शामिल होने पांवटा से 3 युवा साथी रविवार को रवाना हो गए हैं। जबकि, देहरादून से क्षेत्रीय युवा कांग्रेस डेकिलिंग देहरादून से 8 साथी पहुंचे हैं। सभी रविवार को पांवटा से एक साथ धर्मशाला को रैली में शामिल होने रवाना कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस पांवटा साहिब अध्यक्ष नवांग प्लजोर ने कहा कि हर वर्ष होने वाली इस बाइक रैली का खास उद्देश्य रहता है जिसमें चीन के साम्राज्यवादी, विस्तारवादी एजेंडे, लाखों तिब्बती लोगों पर दमनकारी चीनी शासन की दमनकारी नीतियों को विश्वभर में बेनकाब करना रहता है।
उन्होंने कहा कि रविवार को पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस के 3 सदस्यों और क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस डेकिलिंग देहरादून से पहुंचे तिब्बत युवा कांग्रेस सदस्य धर्मशाला को रवाना हो गए हैं। सभी युवा तिब्बती कांग्रेस सदस्य 18 से 23 नवंबर को धर्मशाला से किन्नौर (भारत-तिब्बत सीमा) में एक बाइक रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें