फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सभी स्कूलों में 28 से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा खेल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत.., थीम पर होगा आधारित, ग्रुप में साझा करनी होंगी तस्वीरें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले के सभी स्कूलों में 28 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष आयोजन खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर आधारित होगा। तीन दिवसीय अभियान को लेकर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने प्रदेश के सभी उप निदेशकों और जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जिला सिरमौर के परियोजना अधिकारी ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और स्कूलों में आयोजित खेल गतिविधियों की तस्वीरें ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों में फिटनेस, शारीरिक गतिविधियों और खेल उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करना है। सभी सरकारी स्कूलों को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से तैयार टूलकिट और गाइडलाइंस के आधार पर खेल प्रतियोगिताएं और फिटनेस गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अभियान की निगरानी के लिए अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आयोजित गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें