फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बांसुरी पर राग मधुवती और तबले पर तीन ताल बजाकर जमाया रंग

विज्ञापन
जेएनवी नाहन में बांसुरी व तबला वादक के साथ विद्यालय का स्टॉफ। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

बांसुरी पर राग मधुवती और तबले पर तीन ताल बजाकर जमाया रंग
जेएनवी में प्रसिद्ध हस्तियों राजेंद्र कुलकर्णी और अनूप घोष ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में प्राचार्य एसके तिवारी की अध्यक्षता में स्पिक मैके कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध कलाकार राजेंद्र कुलकर्णी (बांसुरी वादक) ने अपनी बांसुरी पर राग मधुवती की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध तबला वादक अनूप घोष ने तबले पर तीनताल बजाकर संगत दी।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के 600 छात्र -छात्राओं और 50 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अपनी प्रस्तुति के बाद राजेंद्र कुलकर्णी ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों के बारे में भी बताया। बच्चों ने शास्त्रीय संगीत से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका राजेंद्र कुलकर्णी बांसुरी वादक और अनूप घोष तबला वादक ने बड़े विस्तार से उत्तर देकर सभी को लाभान्वित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत शिक्षक डाॅ. इंद्रजीत सिंह, एमएल मैहरा पीजीटी भू विज्ञान ने किया। अंत में उपप्राचार्या निधि कुमारी के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें