फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसपी ने बांगरण-शमशेरगढ़ गांव के लोगों का हाल जाना

विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्र बांगरण और शमशेरगढ़ में लोगों से बातचीत करते एसपी एनएस नेगी। संवाद
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली-पानी और राशन समेत अन्य सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसपी के समक्ष रखी गिरि नदी में अवैज्ञानिक खनन पर रोक की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला(सिरमौर)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी रविवार को उपमंडल पांवटा के आपदा प्रभावित क्षेत्र बांगरण–शमशेरगढ़ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों का हालचाल पूछा। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद और सहयोग के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बिजली, पानी और राशन और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

प्रभावितों ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पेयजल और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुचारू कर दी गई है। इस दौरान एसपी ने उन परिवारों से भी मुलाकात की, जो फिलहाल दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं या किराए पर रह रहे हैं। प्रभावित परिवारों के सदस्य मोती राम, देवराज, मेहर सिंह, हेमराज दल सिंह, ओम प्रकाश, मान सिंह, रवि, दीपू, लालू ने गिरि नदी में क्रशर संचालकों की ओर से किए जा रहे अवैज्ञानिक खनन पर रोक लगाने की मांग पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि खनन से नदी के बहाव का दबाव गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे भूमि कटाव का खतरा और गहरा हो गया है। इस मौके पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, एसएचओ पुरुवाला राजेश पाल, नरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें