फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशा छोड़ने और नशा मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प

विज्ञापन
ब्रह्मकुमारीज आश्रम नाहन में नशा मु​क्ति कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज संस्था ने नशे पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ब्रह्माकुमारीज संस्था ने रविवार को केंद्र में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य समाज में फैल रही नशे की बुराइयों को समाप्त करने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें भ्राता ईश्वरदास, डॉ. अनूप कुमार (प्रोफेसर), प्रो. पंकज मौजूद रहे।
डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि युवा वह शक्ति है जिसको सही दिशा मिल जाए तो दिशाएं परिवर्तन कर सकती हैं। रमा दीदी ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और आत्मिक शक्ति और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए राजयोग ध्यान के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रियंका बहन ने स्वागत दिल से आपका, ममता और समूह ने तेरा मंगल मेरा मंगल सबका मंगल होये रे.., सुंदर गीत पेश किया। अंत में सभी को नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।
विज्ञापन

-संवाद

ब्रह्मकुमारीज आश्रम नाहन में नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें