फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ओमापति जम्वाल बने जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ की बैठक बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नाहन में आयोजित हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल को जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नितीश शर्मा को संघ का सचिव और मनीष लोहिया को कोषाधिकारी बनाया गया है। बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष के पद पर रमेश ठाकुर (सचिव हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ), संजय कालिया, सुरेंद्र सिंह, एके वर्मा, विशाल जसवाल, नीरज कांत रमौल, सुरेंद्र राणा और प्रेम भारद्वाज को नियुक्त किया गया।
इसके साथ-साथ रचित शर्मा, संजय तोमर, अजय कुमार, सोहन जलोटा, धीरेंद्र पंवार, पीयूष ठाकुर, अभिनव गर्ग, संकेत रमौल को सहसचिव का पदभार सौंपा गया है। इस दौरान बैठक निर्णय लिया गया कि जुलाई माह के अंत तक अंडर-19 व वरिष्ठ श्रेणी की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें