फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोनी सिहाड़ा ने सुन्नी को हराकर जीती माली

विज्ञापन
त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले पर आयोजित दंगल में ​खिताब के लिए जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले में दंगल का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले में दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने किया। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार सहित मंदिर न्यास के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंगल में हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल में सोनी सिहाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लुधियाना के सन्नी को पटकनी देकर माली जीती। एसडीएम ने विजेता को 31,000 रुपये और उपविजेता को 25,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। मंदिर न्यास प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष नवरात्र मेले के समापन अवसर पर इस दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें