फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सोलंकी ने जामटा में 30 लाख की योजनाएं जनता को कीं समर्पित

विज्ञापन
नाहन विस क्षेत्र के जमटा में वि​भिन्न विकास योजनाओं के उद्धाटन ​शिलान्यास करते विधायक अजय सोलंक
विज्ञापन
संपर्क सड़क सहित सामुदायिक भवन, पटवार वृत्त भवन और पंचायत भवन हाल का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन की जमटा (धारटीधार) पंचायत में विधायक अजय सोलंकी ने लगभग 30 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किए। इस अवसर पर सोलंकी ने रेन शेल्टर से कांडो तक पक्की संपर्क सड़क, सामुदायिक भवन एससी बस्ती जमटा, पंचायत भवन हाल तथा पटवार वृत्त भवन जमटा का लोकार्पण किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। क्षेत्र के हर गांव और हर कोने तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के उनके संकल्प में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन के तालमेल से क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सोलंकी ने बताया कि जमटा में किए उद्घाटन कार्यों के बाद लोगों को राहत मिलेगी। सड़क से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र का कार्य करेगा। पंचायत भवन हाल से प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन और बैठकों के लिए आधुनिक स्थान उपलब्ध होगा, वहीं पटवार वृत्त भवन, जमटा से राजस्व संबंधी कार्यों को स्थानीय स्तर पर निपटाने में जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने मां भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य अष्टमी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस मेले को 'जिला स्तरीय घोषित करने की मांग जल्द ही राज्य सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें