फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएमश्री पांवटा साहिब पाठशाला में कोरम पूरा नही होने पर एसएमसी चुनावी बैठक स्थगित

विज्ञापन
पीएमश्री आर्दश विद्यालय पांवटा साहिबकी आम बैठक में भाग लेते अभिभावक, कोरम पूरा नहीं होने से बै
विज्ञापन
पीएमश्री पांवटा साहिब पाठशाला में कोरम पूरा नहीं होने पर एसएमसी चुनावी बैठक स्थगित
विज्ञापन


एसएमसी कमेटी तथा भवन समिति व शैक्षणिक समिति का भी बैठक में किया जाना था गठन।

अब 20 जुलाई को बैठक में एसएमसी के आगामी दो शैक्षणिक वर्षों के लिए कमेटी गठन होगा।

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब की विद्यालय प्रबंधन समिति की सोमवार को आम बैठक आयोजित की गई। आम बैठक में आगामी दो शैक्षणिक वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का चुनाव होना था लेकिन दूसरी बैठक में भी कोरम पूरा नहीं हो सका है। अब सोमवार, 20 जुलाई को आमसभा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत नई कार्यकारिणी व दो उप समितियां भवन समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया जाएगा।
पांवटा साहिब स्कूल के प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा और सचिव रमेश चौहान ने बताया कि सोमवार को एसएमसी की दूसरी आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में कोरम पूरा नहीं हो सका है। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो उप समितियां भी गठित होनी हैं। इसमें शैक्षणिक समिति वर्ष भर के शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगी और भवन समिति का कार्य विद्यालय में किसी भी तरह का 30 लाख तक सिविल वर्क क्रियान्वयन शक्तियां विद्यालय प्रबंध समिति के पास रखेगी। विद्यालयों के सिविल कार्यों और अन्य कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवर्ष होगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहले 3 जुलाई प्रथम आमसभा और फिर सोमवार, 13 जुलाई को दूसरी आमसभा आयोजित हुई। दूसरी बैठक में भी एसएमसी की आम बैठक चुनाव से संबंधित कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो सका। अगली आमसभा-चुनाव बैठक की तिथि सोमवार, 20 जुलाई तय की गई है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से विद्यालय प्रबंधन समिति के इस द्विवर्षीय चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नई कमेटी के गठन से स्थानीय विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अभिभावकों का योगदान मिलेगा। एसएमसी की आम बैठक चुनाव से संबंधित कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें