संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागथन में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में लगभग 70 प्रतिशत अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। आमसभा की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने की।
आमसभा में स्कूल प्रबंधन समिति के 15 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें कपिल ठाकुर को अध्यक्ष और कमला देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में देवराज ठाकुर, राहुल ठाकुर, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, नीलम ठाकुर, वंदना कुमारी, रवीना शर्मा, कौशल्या देवी और आशा देवी को भी सर्वसहमति से सदस्य चुना गया।
कार्यकारिणी में सरोज बाला प्रधान ग्राम पंचायत बागथन, प्रेमलता आशा वर्कर, अर्चना शर्मा सचिव, वेद प्रकाश शर्मा प्रवक्ता इकोनॉमिक्स, निशा शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी, सुरेश कुमार भाषा अध्यापक को सर्व सहमति से पदेन सदस्य चुना गया। इससे पूर्व गठित कार्यकारिणी समिति की समीक्षा की गई और पुरानी एमसी को भंग किया गया और नवगठित समिति को शुभकामनाएं प्रदान की गई। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता वेदप्रकाश ने आम सभा में आए हुए सभी अभिभावकों का आभार जताया।