फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरस्वार स्कूल में बच्चों के खराब रिजल्ट पर हुआ मंथन

Sun, 29 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पीयू में टॉपर स्टूडेंट्स सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र के नेहर स्वार हाई स्कूल में रविवार को स्कूली स्टाफ, एसएमसी व पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान स्कूल के खराब रिजल्ट पर गहन मंथन किया गया। गहन विचार-विमर्श के बाद स्कूली स्टाफ ने खराब रिजल्ट की वजह साफ की।
विज्ञापन

 स्कूली स्टाफ ने माना कि खराब रिजल्ट का मुख्य कारण स्कूल में अध्यापकों के खाली पड़े पद हैं। पिछले काफी लंबे समय से टीजीटी नॉन मेडिकल व टीजीटी मेडिकल के दो पद रिक्त चले हुए हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

 बैठक में मांग की गई कि संबंधित विभाग व सरकार नेहर स्वार स्कूल में इन दोनों पदों पर जल्द से जल्द टीचर तैनाती की जाए ताकि बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबने से बच सके। इसके अलावा बैठक में स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजमेर सिंह की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की भी सिफारिश की गई। अजमेर सिंह की प्रतिनियुक्ति नाहन निर्वाचन कार्यालय में हुई है।
विज्ञापन


बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, एसएमसी पदाधिकारियों व स्कूली स्टाफ ने डीसी सिरमौर व शिक्षा उपनिदेशक से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द कर्मचारी की प्रतिनियिुक्ति को रद्द किया जाए। इस मौके पर स्कूल के हैडमास्टर चिंतामणी शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष संजय, स्थानीय पंचायत प्रधान कल्पना शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें