फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जसवंत सिंह ठाकुर दूसरी बार बने एसएमसी ददाहू के अध्यक्ष

विज्ञापन
कन्या स्कूल ददाहू में नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना बताया प्राथमिकता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। कार्यवाहक मुख्याध्यापक बाल किशन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अभिभावकों की बैठक में जसवंत सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से दूसरी बार एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में उषा देवी को उपाध्यक्ष, बाल किशन शर्मा को सदस्य सचिव, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग और उपप्रधान करण जस्सल को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा रक्षा देवी, नारदा देवी, किरण, निशा, यशपाल, वीना शर्मा, लक्ष्मी, संतोष, बलिंद्र सिंह शास्त्री, सीमा देवी और मुकेश शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षिक माहौल और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें