फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छोगटाली स्कूल प्रबंधन समिति ने नीतिश ठाकुर को किया सम्मानित

विज्ञापन
छोगटाली स्कूल में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नीतीश ठाकुर को सम्मानित करता स्कूल व एसएमसी प्रबंधन। स
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

छोगटाली स्कूल प्रबंधन समिति ने नीतिश ठाकुर को किया सम्मानित
भौतिक विज्ञान प्रवक्ता बनने पर शिक्षकों का आभार प्रकट करने पहुंचे थे नीतीश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल के छात्र रहे नीतीश ठाकुर को उनका चयन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान होने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सत्र मार्च 2011 में विद्यालय में टॉपर रह कर दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नीतीश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भौतिक शास्त्र (विद्यालय संवर्ग) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
छोगटाली गांव में वेद प्रकाश ठाकुर एवं पवन देवी के घर जन्मे नीतीश ठाकुर अपनी सफलता को विद्यालय के छात्रों के साथ साझा करने और अपने समय के शिक्षकों का आभार व्यक्त करने छोगटाली विद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजू राम शर्मा, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, रामलाल ठाकुर, रामलाल सूर्या, प्राची पंवार, ललिता कुमारी, मीरा वर्मा, राजेंद्र चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत अंजना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान ने नीतीश ठाकुर को बधाई देते हुए विद्यालय के शिक्षकों की भी प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधन ने नीतीश ठाकुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें