फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोंदपुर क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वाले स्थल को पार्क के रूप में करेंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास एनएच किनारे बनेंगे लघु पार्क : ऐश्वर्य राज
विज्ञापन

पांवटा वन विभाग की औद्योगिक क्षेत्र में एनएच किनारे पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित
गोंदपुर क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वाले स्थल को पार्क के रूप में करेंगे विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पांवटा साहिब से शिलार्ई एनएच-707 के किनारे कचरा बिखरा रहता है। मस्जिद के समीप अब वन विभाग इस क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित करेगा। वन विभाग इसके लिए हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई का भी सहयोग लेगा। इसके लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के साथ वन विभाग पांवटा की शीघ्र ही महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

बता दें कि पांवटा साहिब से शिलार्ई एनएच-707 किनारे कुछ स्थलों पर लोग कूड़ा कचरे के ढेर लगा देते हैं। इसके चलते नए बने एनएच के किनारों पर गंदगी पसर जाती है। इनमें से एक स्थल गोंदपुर बस स्टॉप शेड के आसपास का क्षेत्र शामिल है। इसमें साथ लगती औद्योगिक इकाइयों तथा एनएच के बीच स्थल पर लोग कचरे के ढेर लगा कर ग्रीन व क्लीन स्थलों को बदबूदार व गंदगी वाले स्थल में बदल देते हैं।
विज्ञापन

अब वन विभाग पांवटा मंडल के तहत पड़ने वाले गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एनएच किनारे हालत को बदलने की रुपरेखा तैयार कर रहा है। इसमें बस स्टॉप के आसपास एनएच पर मस्जिद की तरफ लगते स्थलों को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना तैयार हो रही है। शीघ्र ही इस योजना को मूर्त रूप देने को प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई का भी वन विभाग सहयोग लेगा जिससे एनएच किनारे पार्कनुमा स्थल विकसित हो सकेगा। इससे बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटकों, यात्रियों व राहगीरों को सड़क किनारे गंदगी की जगह रंगबिरंगे फूल, विभिन्न प्रकार के हर भरे पौधे व बैठने को बैंच नजर आएंगे। आम लोग इन स्थलों पर सुकून से कुछ पल बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। कहा कि प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के साथ शीघ्र बैठक आयोजित होगी जिसमें एनएच सड़क किनारे सौंदर्यीकरण करने पर मंथन होगा। छोटे पार्क विकसित होने से गंदगी वाले इन स्थलों की कायापलट हो सकेगी।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें