फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनडीआरएफ की मदद प्रशासन ने बचाए गिरि नदी में फंसे छह लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत बांगरन गांव के डोरियोवाला के पास गिरि नदी के बीच टापू में फंसे छह लोगों को बिना एनडीआरएफ की मदद से प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके लिए प्रशासन की रेस्क्यू टीम को 10 घंटे का समय लगा। इनमें गुज्जर परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। गुज्जर परिवार के 30 मवेशियों को भी प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित नदी तट पर पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरि नदी के उफान पर आने के बाद टापू के दोनों तरफ पानी का जल स्तर अचानक बढ़ गया था। यह टापू लगभग 300 मीटर चौड़े और एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैला है जो बंागरण गिरि पुल के ऊपर 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। रात करीब दस बजे प्रशासन को चार लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, रात को जल स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। आधी रात करीब एक बजे के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी लोगों और पशुओं को ट्यूब, गोताखोर व रस्सियों के सहारे बचाया गया।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि अधिक बारिश व जटोन बेराज के गेट खोलने के कारण गिरि नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था। इस ऑपरेशन के दौरान गुर्जर परिवार के चारों सदस्य और 30 पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय दो महंतों के मंदिर में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्हें भी गुजर परिवार के साथ ही बचा लिया गया है। प्रशासन ने चंडीगढ़ से एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया था लेकिन एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। लिहाजा, संपर्क कर एनडीआरएफ की टीम को वापस भेजा गया।
बॉक्स के लिए--
यह रहे रेस्क्यू टीम में शामिल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिनदी में फंसे चार लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने रात भर मेहनत की है। रेस्क्यू टीम में होमगार्ड के कंपनी कमांडर पांवटा साहिब सुरेंद्र कुमार, पलटून कमांडर मेघ सिंह, अर्जुन सिंह, महिपाल, रमेश कुमार व जसबीर सिंह शामिल रहे। तहसीलदार वेद प्रकाश शर्मा, डीएसपी बीर बहादुर सिंह, एएसआई इंदर सिंह, एचएचसी वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, विक्की कुमार, कानून-गो गीताराम, पटवारी विष्णु प्रसाद भारद्वाज भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें