फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धगेड़ा खंड की छह टीबी मुक्त पंचायतें सम्मानित

विज्ञापन
नाहन में धगेड़ा ब्लॉक की 6 पंचायतों के टीबी मुक्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत प्रति
विज्ञापन
दो पंचायतों को रजत और चार को कांस्य पदक मिला
विज्ञापन

एसडीएम राजीव सांख्यान ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की छह पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर सम्मानित किया गया। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने चाकली और देवनी पंचायत को रजत, जबकि नेहली-धीड़ा, पालियों, महीपुर और नेहर-स्वार पंचायत को कांस्य पदक प्रदान किए।
इस दौरान एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी की जांच बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच और जागरूकता जरूरी है। बीडीओ नाहन राहुल धीमान ने कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मरीजों को सहयोग देने के साथ उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जोश परियोजना भी सहयोग करेगी। इसके तहत खंड स्तर पर पांच एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के पांच स्वयंसेवी और एक बीएमओ की टीम जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी। इन गतिविधियों का ब्योरा टीबी मुक्त भारत एप पर अपलोड किया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें