पांवटा ब्लॉक के अंडर-14 स्तर के लिए खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में शनिवार से खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरु हो रही हैं। इसमें पांवटा ब्लॉक के अंडर-14 स्पर्धा में स्कूली छात्र-छात्राओं की टीमें भाग लेगीं।
स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रशर संचालक विशाल कपूर व विशिष्ठ अतिथि रुकमणी कौर व रजनी सैनी होंगी। जबकी मंगलवार 13 अगस्त को होने वाले समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि क्रशर संचालक अनिल शर्मा, विशिष्ठ अतिथि शकीर अली व तोहित अली होंगे।
संवाद