फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशीले दवा के साथ पुलिस ने दबोचा व्यक्ति, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार के बाद आरोपी की निशानदेही पर अतिरिक्त 3080 नशीले कैप्सूल बरामद
विज्ञापन

पहले घर से 71 नशीले कैप्सूल पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस टीम ने मोहकमपुर नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति को अवैध नशीली दवा के 71 कैप्सूल समेत दबोचा। आरोपी कि निशानदेही पुलिस ने अतिरिक्त 3,080 नशीले कैप्सूल बरामद कर लिए गए हैं। ये नशीली दवा आरोपी ने दुकान के साथ लगते खेतों में दबा कर छिपाई थी।
विज्ञापन


पुलिस थाना पुरुवाला टीम ने आरोपी अरुण कुमार निवासी मोहकमपुर नवादा डाकघर शिवपुर तहसील पांवटा साहिब के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कुल 132 स्ट्रिप नशीले कैप्सूल लाए थे, जिसमे से 3 स्ट्रिप अपने घर पर लेकर आया। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर से 71 नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। शेष 129 स्ट्रिप नशीली दवाएं आरोपी ने अपनी दुकान के पीछे खेत में छिपा कर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुरुवाला पुलिस टीम ने खेत में से 129 स्ट्रिप (3080 कैप्सूल) बरामद किए। पुलिस जांच टीम ने अब तक आरोपी के कब्जे से कुल 3151 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आईपीएस अधिकारी एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें