फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए सहायक अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट नाहन में एलएमको मोहाली की टीम ने दिव्यांग बच्चों की जांच करके सहायक अंग किए तैयार
विज्ञापन

पहली से 12वीं कक्षा तक के 32 दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए फैब्रिकेटेड आइटम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग वाले छात्रों के लिए फैब्रिकेटेड आइटम के वितरण के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज ने किया।
उन्होंने सभी दिव्यांग बालकों व उनके अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और प्रेरक वचन कहे। साथ ही साथ उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बालकों को स्कूल जरूर लेकर जाए।
विज्ञापन

संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण कुमार जी ने भी सभी दिव्यांग बालकों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आईईडी कोऑर्डिनेटर शिवानी थापा ने बताया कि शिविर के दौरान पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के 32 दिव्यांग बालकों को फैब्रिकेटेड आइटम प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ मुनेश शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष दिव्यांग बालकों की मेडिकल जांच करवाकर आवश्यकता अनुसार उनका मेजरमेंट लेकर यह फैब्रिकेटेड आइटम तैयार करवाता है। मेडिकल असेसमेंट कैंप में एलएमको मोहाली की टीम द्वारा दिव्यांग बालकों की जांच की जाती है, इसके बाद उनके तैयार किए सहायक अंगों को जिला स्तर पर वितरित किया जाता है।
शिविर के दौरान विशेष शिक्षक सुषमा, विवेकानंद और भारती सिंह समेत डाइट से पूनम गुप्ता, नीतू तोमर और जयराज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें