प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक कार्यालय में 1 से 3 अगस्त तक होगी काउंसलिंग
- 16 पद शास्त्री व 10 पद भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 26 पद भरे जाएंगे। इसमें शास्त्री के 16 व भाषा अध्यापकों के 10 पद भरे जाएंगे। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सिरमौर के उप निदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए उप निदेशक कार्यायल नाहन में 1 से 3 अगस्त तक काउंसलिंग होगी। उन्होंने बताया कि शास्त्री के 16 पदों में से 11 पद अनारक्षित हैं जबकि 3 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के भरे जाएंगे। इसके अलावा भाषा अध्यापक के 6 पद अनारक्षित हैं जबकि 2 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों की काउंसलिंग 2 व 3 अगस्त को प्रात: 10 बजे से की जाएगी। अन्य जिलों से संबंध रखने वाले पात्र अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते है।