फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला में हुआ 1570 मीट्रिक टन आम का उत्पादन

Thu, 18 Jul 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम की बंपर पैदावार के साथ बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम,
विज्ञापन

जिले में पांवटा साहिब में हुआ आम का सबसे अधिक उत्पादन



धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। जिले में इस साल आम की बंपर पैदावार हुई है। इसके अलावा बागवानों को दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। वहीं, सिरमौर के मीठे आम ने दिल्ली व पंजाब की मंडियों में तो दस्तक दे ही दी है। आम के उत्पादन का आंकड़ा 1570 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जिसमें जिला में सबसे अधिक उत्पादन पांवटा साहिब क्षेत्र में हुआ है। यहां के बागवानों ने 900 मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया है। इसके बाद नाहन क्षेत्र में 515, शिलाई में 155, संगडाह में 10.10, राजगढ़ में 8.90 तथा पच्छाद में एक मीट्रिक टन आग का उत्पादन हुआ है। ऐसे यह कहना गलत नहीं होगा कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के बागवानों ने आम उत्पादन में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
इसके अलावा अन्य राज्यों सहित पड़ोसी देशों में भी पिछले कुछ सालों में सिरमौर के आम की मांग बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि दिल्ली की मंडियों से होते हुए बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी सिरमौर का आम नेपान, बांग्लादेश आदि में अपनी धमक छोड़ेगा।
विज्ञापन


बागवानी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल आम की फसल का ऑन सीजन है। एक साल आम के पेड़ में कम फल मिलते हैं तो दूसरे साल फल की मात्रा बढ़ती है।

बता दें कि जिला में करीब 3 हजार हेक्टेयर में आम का उत्पादन किया जाता है। यहां सबसे ज्यादा दशहरी के साथ-साथ लंगड़ा और कुछ हिस्सों में चौसा और रामकेला जैसी किस्मों के आम काफी मशहूर हैं। जिनकी मांग आसपास के अलावा बाहरी क्षेत्रों में काफी रहती है। इस वर्ष आम की न्यूनतम कीमत 20 से अधिकतम 130 तक भी जा रही है।
विज्ञापन


कोट
जिले में इस साल आम का उत्पादन 1570 मीट्रिक टन तक पहुंचा है। सबसे अधिक उत्पादन पांवटा साहिब क्षेत्र में 900 मीट्रिक टन है। जिला के आम की अच्छी किस्मों की बाहरी राज्यों के साथ साथ पड़ोसी देशों में भी डिमांड रहती है।

-एसकेएस बक्शी, उपनिदेशक, बागवानी विभाग सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें