फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर लगाए गर्भ निरोधक बाक्स

Thu, 18 Jul 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्थापित किया गया गर्भनिरोधक बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या सप्ताह के तहत परिवार नियोजन से अवगत करवाए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में विश्व जनसंख्या सप्ताह के अंतर्गत मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भ निरोधकर बॉक्स लगाए। यह बॉक्स स्वास्थ्य खंड धगेड़ा और राजपुर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, हेल्थ वेलनेस सेंटर कोटड़ी व्यास, गिरीनगर, अजोली, मोगीनंद, सैनवाला, बिरला, रामा, बिक्रमबाग, धार क्यारी और कांशी वाला में लगाए। बॉक्स लगाने का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के संसाधनों से लोगों को अवगत कराना है। एचआईएमसी के राज्य टीम के प्रभारीडॉ. गौरव सेठी ने बताया कि वैश्विक जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के मद्देनजर विश्व स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के स्वास्थ्य खंड धगेड़ा और राजपुर के हेल्थ वेलनेस सेंटरों में गर्भ निरोधक (कंडोम) बॉक्स लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा गया है कि गर्भ निरोधक संसाधनों का लोगों को पता होता है लेकिन लोग हेल्थ वेलनेस सेंटरों या स्वास्थ्य उपकेंद्रों में इनको मांगने में संकोच करते हैं। लिहाजा, गर्भ निरोधक बॉक्स स्थापित होने से लोग खुद इनसे ले सकेंगे। बढ़ती जनसंख्या के अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार और संचारी यौन रोगों को रोकने के लिए भी ये बॉक्स कारगर सिद्ध होंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें