फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौरी लहसुन से महकी देश की सब्जी मंडियां

Fri, 13 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
garlic - फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। लहसुन की बंपर पैदावार के चलते ददाहू की सब्जी मंडी इन दिनों लहसुन की अवाक खुशबू से चहक उठी है। साथ लगते सैनधार क्षेत्र के लहसुन को आड़तियों के माध्यम से देश की नामी मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। सैनधार क्षेत्र की 7 पंचायतों में लहसुन की बंपर पैदावार दर्ज की गई है जहां हजारों बीघा से अधिक भूमि में लहसुन का जबरदस्त उत्पादन व आकार दिखाई दिया है।


सैनधार क्षेत्र की पराड़ा पंचायत को लहसुन का गढ़ माना गया है, जहां से प्रतिदिन टनों के हिसाब से लहसुन को पड़ोसी जिला सोलन सहित दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, सहारनपुर व अंबाला की मंडियों में बेचा जा रहा है जहां किसानों को लहसुन के 60 से 75 रुपये प्रति किलो के दाम मिल रहे हैं। इसके चलते किसानों को अपनी मेहनत का अच्छा-खासा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन



सैनधार क्षेत्र की कटाहा शीतला, पनार, पराड़ा, महीपुर, दीद बगड़, कोटला मोलर व नेहरस्वार पंचायतों की हजारों बीघा पानी लगती उपजाऊ भूमि पर इस वर्ष लहसुन की बंपर फसल तैयार हुई है। हालांकि अभी गिरिपार किसानों का लहसुन आढ़तियों तक नहीं पहुंच पाया है। केवल सैनधार क्षेत्र के लहसुन ने ही अपनी धाक जमा रखी है। किसानों के सैकड़ों परिवार इन दिनों लहसुन का खुदान करने के साथ-साथ उसकी ग्रेडिग़ के कार्य में भी जुटे हुए हैं। महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान व पराड़ा पंचायत की प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि समय रहते वर्षा न होने के कारण लहसुन की पैदावार पर भारी असर पड़ा है लेकिन पानी लगने वाले इलाकों में लहसुन की फसल पूरी तरह से पककर तैयार हो चुकी है। इसे किसानों के माध्यम से ददाहु व सोलन की मंडियों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

 ददाहु के आढ़ती राजेश ठाकुर, जगत सिंह, विक्रम सिंह, सतीश कुमार व कुशल सिंह ने बताया कि इन दिनों उम्दा किस्म का लहसुन 75 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। अभी काम स्थिर रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें